अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

●हाईसिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर अपराधी कर रहा है गैंग ऑपरेट

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही अवैध हथियारों की
खरीद फरोख्त की घटनाओं का राजफाश करने के लिए आदर्श सिद्धू जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती चंचल मिश्रा के निर्देशन में नरेन्द्र दायमा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर भीलवाडा के सुपरविजन में राजेन्द्र गोदारा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
31 मार्च को राजेन्द्र पाल सिंह स0उ0नि0 मय जाप्ता बनवारीलाल कानि० 1949 व विनोद गढवाल कानि० 2140 को दौराने गश्त कानि0 बनवारी लाल 1949 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पवन शर्मा निवासी जवाहरनगर भीलवाड़ा जो कि शातिर अपराधी है व आपराधिक गैंग से जुडा हुआ है, पास में पिस्टल भी रखता है जो काफी समय से भीलवाड़ा से बाहर रह रहा था जो अभी भीलवाड़ा आया हुआ
है और 200 फीट रोड़ पर बालाजी पुरम के पास बैठा हुआ है। आदि इत्तला पर रवाना हो 200 फीट रोड़ पर मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति खड़ा मिला जिसकी तलाशी में 01 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस मिलने पर मौके पर ही पिस्टल व जिन्दा कारतूस को जब्त किया जाकर अभियुक्त पवन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट पर वगैरा पर प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अभियुक्त पवन शर्मा से प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त पवन शर्मा जीतेन्द्र सिंह शेखावत उर्फ जीतू बन्ना
कंवरासा निवासी जयपुर गैंग का सक्रिय सदस्य है। हार्डकोर अपराधी जीतेन्द्र सिंह शेखावत उर्फ जीतू बन्ना कंवरासा अजमेर हाइसिक्योरिटी जेल में बंद है, जहां से गैंग को आपरेट कर रहा हैं। हार्डकोर अपराधी के जेल से मोबाइल पर कहने से हथियार सप्लाई हुए। अभियुक्त पवन शर्मा ने हार्डकोर अपराधी को जेल में मोबाइल पहुंचाया था उसी मोबाइल पर हार्डकोर अपराधी जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना गैंग को आपरेट कर अभियुक्त पवन शर्मा के जरिये हथियार सप्लाई कर रहा था। जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना कंवरासा के कहने पर अज्ञात व्यक्ति से पवन शर्मा ने हथियार प्राप्त किये हैं। एक अवैध हथियार अभियुक्त पवन शर्मा ने हार्डकोर अपराधी जीतेन्द्र सिंह शेखावत उर्फ जीतू बन्ना कंवरासा के कहने पर पार्सल के जरिये किसी को भेजा था। जिसके सम्बन्ध में व उक्त हथियार किस लिये मंगवाये गये के सम्बन्ध में गैंग का मकसद क्या है के बारे में अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना कंवरासा से अनुसंधान किया जाएगा।
पुलिस ने पवन शर्मा पुत्र सुरेश कांत शर्मा उम्र 30 साल निवासी चर्च के पास जवाहरनगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ