भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। बिजली बिल बकाया होने से विद्युत विभाग के द्वारा 78 विद्युत कनेक्शन काटे गए।
सहायक अभियंता राजेश मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के द्वारा चलाए जा रहे रिकवरी अभियान के तहत बकाया बिलों की रिकवरी नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को 78 विद्युत कनेक्शन काटे गए जिनके पेटे 13 लाख 28 हज़ार की रिकवरी करना शेष थी। वहीं अभियान के दौरान 64 कनेक्शन कनेक्शन काटने की श्रेणी में थे परंतु उनकी रिकवरी हो जाने से रिकवरी 9 लाख 3 रुपए की राशि जमा हो जाने पर विद्युत कनेक्शन नहीं काटे गए। रिकवरी अभियान में सहायक अभियंता भदेसर राजेश मंत्री, सहायक राजस्व अधिकारी सत्यनारायण मीणा, कनिष्ठ अभियंता सांवरिया जी युग वीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता भादसोड़ा राधेश्याम गायरी एवं टीम के द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। इसी प्रकार भदेसर में कनिष्ठ अभियंता प्रभु लाल प्रजापत, कन्नौज में एमपी सिंह के द्वारा अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम गायरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 25 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा जिसमें रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। समस्त विद्युत उपभोक्ता जिनके बिल बकाया है वह निगम का सहयोग करते हुए बिल राशि जमा करा कर विद्युत कनेक्शन कटने से बचा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ