चित्तौड़गढ़। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, नगर परिषद उपसभापति कैलाश पवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, रणजीत लोठ, विजय चौहान, टिंकू धमानी, रामगोपाल लोहार, नवीन तंवर, अशोक वैष्णव, देवराज साहू, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सोनी, संदीप सिंह, शम्मी, अरविंद अजमेरा, चांदमल अमेरिया, शंभू लाल प्रजापत, नितिन वर्मा, नवरतन जीनगर, उदयलाल रैगर, कमलेश पोरवाल, पृथ्वीराज चावला, रोहित खटीक, महेश काकानी, संदीप तरावत, मनीष चावला, विष्णु मेघवाल, कृष्ण कांत शर्मा, अमित लड्ढा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ