महावीर जन्म कल्याणक महोसव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आज


●प्रतिभा सम्मान के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन 

चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत आज 2 अप्रैल को जैन मांगलिक धाम में समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2022-23 के अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष डा.आई एम सेठिया की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह चयन समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान हेतु चयनित मापदंडों के अंतर्गत प्रतिभाओं का चयन किया गया।
श्री महावीर जैन मंडल के प्रचार-प्रसार सचिव सुधीर जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समिति संयोजक प्रो सी एम रांका, चयन समिति के तीनों सहसंयोजक दिलीप पोखरना,लक्ष्मी लाल चंडालिया, श्रीमती स्वाति छाजेड़ सहित समिति पदाधिकारियों अजीत नाहर, मनीष छाजेड़, हस्तीमल चंडालिया, नितिन चपलोत, श्रीमती विमला सेठिया,के एम जैन, डॉ अरविंद सांखला, ऋषभ सुराना, संपत डांगी, निलेश जैन, नीरव दोषी, दर्शना मेहता एवं मंडल महासचिव रणजीत सिंह ने प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदनों की जांच करने के पश्चात निम्न प्रतिभाओं का चयन किया जिनमें डॉ आशुतोष छाजेड, डॉ दिपांशा मारू, डॉ अभिन्न सांखला, डॉ अक्षिता चिप्पड़, डॉ हिमानी जैन, डा अमीषा मारू, डा दीपाली जैन, सी ए वर्ग में ऐश्वर्या पोखरना, श्रेयांस जैन,आंचल जैन, मीनल जैन ,खुशी टोंगिया, शुभम जैन ,प्रतीक जैन, जयदीप जैन रिद्धि जैन शुभम जैन ,सुरभी भड़कत्या, सुरभि जैन प्रशांत मोदी, बी टेक वर्ग में दिशांक नाहटा, शिवानी पोरवाल , अमीषा जैन, कृतिक जैन निशा जैन, दिशा नागौरी डॉआयुषी सेठिया, डॉ स्तुति जैन आर्किटेक्चर में आयुषी जैन, एम कॉम में अंजली जैन बीएससी में खुशी जैन, आयुषी जैन बीएससी फैशन डिजाइनिंग में ,बीकॉम में शीना जैन, अक्षय बोरिया, वाणिज्य में साक्षी कांठेड़ मनन मेहता मनी जैन, ओलंपियाड में रैंक हासिल करने वाली सानवी सुराणा, खेल के क्षेत्र में मीतांशी कोठारी, प्रतीक जैन, डॉ आर एल मारु मानवी नाहर, आरव जैन, नोमिका नाहर, तनिष्क बोहरा, आरुषी सुराणा, ई गवर्नेंस के क्षेत्र में राज्य सरकार से सम्मानित सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा एवं बांसुरी वादन में दिलीप कुमार गांधी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में सांय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ