भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से निरंकारी इंग्लिश संत समागम 25 जून रविवार को आरजिया चैराया स्थित नए निरंकारी सत्संग भवन पर प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक होगा। जिसकी अध्यक्षता कोटा से पधारे प्रचारक संत सतीश गौसले के सानिध्य में आयोजित होगा। जोनल इंचार्ज संत जगपाल सिंह ने बताया कि आयोजन भीलवाड़ा जोन स्तर पर होगा। जिसमें चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, पूंजपुर, एवं बांसवाड़ा के भक्त श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन में इंग्लिश में गीत विचार एवं नाट्य द्वारा अपने भाव रखेंगे।
0 टिप्पणियाँ