चिकित्सा शिविर के प्रचार रथ हुए रवाना, 4 नवंबर को विशाल चिकित्सा शिविर होगा आयोजित

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के जन्मदिन पर चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर के प्रचार प्रसार की कड़ी में आज 10 प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। संस्थान सचिव भरत महेश्वरी ने बताया कि इन प्रचार रथ को संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ,अनिल सिसोदिया, रघु शर्मा, गौरव त्यागी पंकज बसेर, रविंद्र शर्मा ने रवाना किया ।उपरोक्त सभी प्रचार वाहन चित्तौड़गढ़ शहर, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण, निंबाहेड़ा, भदेसर, कपासन, राशमी, गंगरार, साडास और अन्य क्षेत्रों में घूम कर गांव गांव में इस शिविर में अधिक से अधिक लोग आए इसका प्रचार करेंगे। आने वाले मरीज़ और परिजन को विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नंबर से वह नंबर देख कर अपना एडवांस पंजीयन करा सकेंगे। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के परिवार भी अपने परिवार के बीमार सदस्य को इस शिविर में लाकर दिखाने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उपरोक्त शिविर के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति तक इसकी समुचित जानकारी पहुंच पाएगी। इसके साथ ही रविवार को भी विभिन्न कमेटियों के माध्यम से इस शिविर की तैयारियां जोरों पर रही। पंजीयन के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। दिन भर ऑनलाइन पंजीयन के लिए लोग संस्थान द्वारा उपलब्ध मोबाइल नंबर पर अपना पंजीयन करा रहे हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर भी अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें ऐसी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ