चोरी की दो वारदातें : एएसआई के घर से बर्तन और कपड़े ले गए चोर, दूसरे मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी



चित्तौड़गढ़। कपासन थाना क्षेत्र के उमण्ड गांव में चोरों ने एक एएसआई व एक अन्य घर को निशाना बनाया हैं।
जानकारी के अनुसार उमण्ड गांव में बंशी लाल शर्मा पिता ऊँकार लाल शर्मा के मकान में चोर घुस गए और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बुजर्ग दम्पति मेन गेट को बंद कर अंदर चौक में सो गए जब सुबह देखा तो घर का मुख्य दरवाजा व कमरे का गेट खुला मिला। लोहे की पेटी में रखे कपड़े व सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए। करीब 3 लाख 60 हजार रुपए कीमती कपड़े व सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट कपासन थाना पर दर्ज करवाई गई। 

एएसआई के सूने मकान में घुसे चोर, कपड़े व बर्तन ले गए
वहीं उमण्ड निवासी एएसआई बद्री लाल चावला पिता नानू राम खटीक के सूने मकान में चोर घुस गए। सूचना पर एएसआई बद्री लाल चित्तौड़गढ़ से उमण्ड पहुंचे। कुछ दिनों पूर्व ही उनके पुत्र की शादी हुई थी। एएसआई बद्री लाल ने बताया कि उनके घर पर कोई नही था। सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर से चोरों ने कीमती कपड़े और बर्तन ले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ