महिला की हत्या के विरोध में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग

चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोठियाना ग्राम पंचायत के सांगरिया निवासी एक महिला की 15 नवम्बर शाम को खेत से महिला घर लौट रही थी इस दौरान सांगरिया निवासी उदय लाल पुत्र कालू लाल मेघवाल ने महिला के साथ जबरदस्ती कर महिला के साथ दुष्कर्म कर विधवा महिला पर दांतली से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को महिला के बच्चे ने देखने पर जोर जोर से शोर मचाने लगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग आने पर उदय लाल मेघवाल मौके से भाग छूटा। सूचना पर मंगलवाड़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी उदय लाल मेघवाल को पकड़ लिया। विधवा महिला के 3 पुत्र हैं।  आज सर्व समाज के लोगों ने इस मामले में ज्ञापन सौंप दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।
इसके अलावा लोठियाना ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अर्जुन दास, सांगरिया के नारायण सिंह,  मेघवाल विकास परिषद के जवाहर लाल मेघवाल, समता संगठन के प्रभु लाल, नारायण लाल, शम्भू लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ