चित्तौड़गढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक चित्तौड़गढ के वरिष्ठ डीलर मै. शांतिलाल कांतिलाल पेट्रोल पंप, चंदेरिया पर आयोजित की गई। जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले के 50 से अधिक पेट्रोल पंप व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर्नल रणधीर सिंह द्वारा की गई एवं स्वागत उद्बोधन सचिव महावीर जैन द्वारा दिया गया। बैठक में नए डीलर बंधुओं का स्वागत कर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। बैठक में मुख्यतः पेट्रोल पंप व्यवसाय को चलाने में आ रही परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया एवं काफी समय से लंबित डीलर कमीशन में बढ़ोतरी करने को लेकर तेल कंपनियों एवं केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई।
बैठक में कर्नल रणधीर सिंह, शांतिलाल राठौड, सत्यनारायण नंदवाना, मदन लाल सेठिया, प्रमोद बारेगामा, रमेश बोरीवाल, सुशील चौधरी, रमेश पलोड, महावीर जैन इत्यादि डीलर बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ