बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भदेसर का ग्राहक सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को

भदेसर, ( शैलेन्द्र जैन)।  बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भदेसर का एकदिवसीय ग्राहक सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को उपखंड कार्यालय के सामने स्थित एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में शाम 5:00 बजे आयोजित होगा। बैंक के शाखा प्रबंधक ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के ग्राहकों की समस्या एवं सुझाव जानने के लिए बैंक के द्वारा एक दिवसीय ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्टी में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण जन एवं व्यापारी गण को आमंत्रित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ