तपिश से राहत की उम्मीद: 48 घंटे की हीटवेव के बाद 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का सितम जारी है, लेकिन प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, आगामी 27-28 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 17 जिलों में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राहत से पहले प्रदेश को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है 25-26 अप्रेल को हिट वेव का असर और बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में पारा 44-45 डिग्री तक पहुंच गया हैं। 26 अप्रेल को  
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में मौसम बदलना शुरू होगा। 27-28 अप्रेल को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बौछारें गिर सकती हैं। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए अलवर सहित कई जिलों में प्रशासन ने सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ