बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़। बिरला शिक्षा केंद्र में मंगलवार को दुराचार के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ, अपने शरीर और मन की सुरक्षा करें विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती योगिता पारीक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे), चित्तौड़गढ़ रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को दुराचार के विभिन्न स्वरूपों, उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के दुराचार का साहसपूर्वक विरोध करने तथा आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा यादव ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी एवं आत्मविश्वास विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय में विधिक साक्षरता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से डॉ. महेश कुमार त्रिपाठी को विधिक साक्षरता क्लब का प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय आशुतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ