भीलवाड़ा। आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सावन की फुहार, लहरियों का श्रृंगार थीम पर सावन महोत्सव-2026 का आयोजन बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। संगठन अध्यक्षा पल्लवी लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
कार्यक्रम में अतिथि नीलू मालू ने बौद्धिक कुटुंब प्रबोधन विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए परिवार की एकता, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
सचिव रंजना बिरला ने बताया कि इस अवसर पर इको-फ्रेंडली राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने भैया-भाभी के लिए आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता का सफल संचालन राजकुमारी राठी एवं मितिका लड्ढा के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा बिखेरते हुए महिलाओं ने मनमोहक राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इसकी जिम्मेदारी रेनू समदानी एवं शिल्पा काष्ट ने निभाई।
वही रोमांचक फन गेम्स के माध्यम से टीम भावना विकसित करने तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सहज एवं संतुलित रखने का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों के मुख्य प्रभारी सुमन भंडारी, चेतना जागेटिया, प्रीति काबरा रहीं। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन पूनम डाड एवं मीनू झवर द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी सविता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष वीना मोदी, निशा काकानी, चंद्रकांता बाहेती, सुनीता लड्डा उपस्थित थे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन सदस्य लाड देवी लड्ढा, वंदना नुवाल, इंद्रा हेडा, स्नेहलता तोषनीवाल, सरोज सोमानी, सुमित्रा दरगड, सुनीता मूंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नाराणीवाल ,प्रिया न्याति, सीमा बिड़ला , सुमन दरगड , आशा दरगड, सुनीता काबरा, सुनीता बिड़ला, मधु बिड़ला, आभा माहेश्वरी, मोनिका चेचानी, रेखा इनाणी,
रीना माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।
यह आयोजन सावन की उमंग, पारिवारिक संस्कार, सांस्कृतिक परंपराओं एवं महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।
0 टिप्पणियाँ