धनगर पूर्बिया समाज सावा चौखला की महापंचायत आयोजित, सामाजिक रीति-रिवाजों व शिक्षा उन्नयन पर हुआ मंथन


चित्तौड़गढ़धनगर पूर्बिया समाज सावा चौखला के 21 गांवों की महापंचायत समाज के जिलाध्यक्ष श्रवण पूर्बिया सावा की अध्यक्षता में रविवार 2 अगस्त को सावा स्थित अम्बामाता मंदिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
जिला प्रवक्ता गोपाल सागर चामटीखेड़ा ने बताया कि रविवार को आयोजित इस महापंचायत में समाजहित के कई निर्णय लिये गये जिसमें शादी समारोह में डीजे एवं बैंड पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा, मृत्युभोज को सीमित करते हुए एक टाईम व एक मिठाई की बनाई जाएगी, सामाजिक रीति-रिवाजों व मांगलिक कार्यक्रमों में कपड़े ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। शगुन के रूप में इच्छानुसार राशि बंद लिफाफे में दी जा सकेगी। सगाई दस्तुर में साढ़े तीन तौला सोना व आधा किलो चांदी नियत रहेगी। लड़के की उम्र 21 वर्ष व लड़की की उम्र 18 वर्ष होने पर ही शादी सम्पन्न होगी। बाल विवाह पूर्णतया बंद रहेगा। दहेज के रूप में पैसा लेना पूर्णतया बंद होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्णतया प्रतिबंद होगा। बालक-बालिकाओं की शिक्षा में प्रगति एवं सम्मान समारोह कर मनोबल वृद्धि पर समाज का फोकस करने का निर्णय लिया गया।
चौखला अध्यक्ष माधुलाल गुर्जला भादसोड़ा, सचिव गोपाल सागर चामटीखेड़ा, कोषाध्यक्ष रतन चौहान घोसुण्डा को चुना गया। इस दौरान आगामी 23 अगस्त को सांवलियाजी प्राकट्य स्थल पर ही शपथग्रहण समारोह आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में समाज के कई पंच, पटेलों ने अपने विचार रखे। युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। इस दौरान सावा पूर्व सरपंच मोहनलाल देवड़ा, रामरतन, शोभालाल गुजेला चांदखेड़ा, हीरालाल रानीखेड़ा, भेरूलाल चौथपुरा, रोशन, छगनलाल पांडोली, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वरलाल पंवार नयाखेड़ा, भूरालाल सुर्रा घोसुण्डा, राजेन्द्र गाडरीखेड़ा, रमेश कंथारिया, गोपीलाल बनाकिया, माधुलाल आकोला, चंपालाल, हरिकिशन निकुंभ, गेहरीलाल, राजू हिंता, सुरेश पिराणा, गोपालाल मांगरोल, सोहन, पप्पू, नंदकिशोर, पुखराज, हरिकिशन, डाडमचंद, शंकरलाल, जवाहरमल, प्रहलाद, गोपाल, राजू, जगदीश, उदयलाल, बंटी, अर्जुन सहित कईं समाजजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ