खुसरो कमाल के कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला महामंत्री बनने पर किया स्वागत


चित्तौड़गढ़पंचायत नीलगर समाज के खुसरो कमाल नीलगर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर न्यू क्लॉथ मार्केट व पद्मिनी कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने खुसरो कमाल का साफा पहनाकर, फूल-मालाओं से स्वागत कर एवं मिठाई खिलाकर इस्तकबाल किया और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हाजी गुलाम सादिक, हाजी खलील मोहम्मद, मास्टर मोहम्मद रज़ा शालीमार, प्रहलाद काबरा, मोहम्मद यूसुफ राक्षा, मोहम्मद रफीक मंसूरी, मोहम्मद इरशाद छीपा, आसिफ गोरी, आदिल राक्षा, खुर्शीद अहमद सैलानी, हाजी मोहम्मद उमर, हाजी मोहम्मद साबिर, मोहम्मद सिद्दीकी नीलगर, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ