क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है-आक्या


चित्तौड़गढ़।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता सरकार के कार्यो से संतुष्ट है। सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हमें एकजूट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो को आमजन तक पहुचाना है और पंचायतीराज चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाना है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बस्सी मंडल की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, पार्टी पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, जिला मंत्री गोपाल चोबे, मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ व कमलेश पुरोहित थे।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामगोपाल ओझा, मथरालाल जाट, रामेश्वर धाकड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी, रामस्वरूप पुरोहित, प्रमोद कोठारी, सरपंच गोपालसिंह, श्यामलाल शर्मा, बाबुलाल गुर्जर, देवकिशन रेगर, कालुसिंह चौहान, नंदराम जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश धाकड़, जिला परिषद सदस्य भंवर सालवी, नारायण गुर्जर, रतन भंवरसिंह, किशन सुथार, सहित बस्सी भाजपा मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ