चित्तौड़गढ़। नगर माहेश्वरी महिला संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा एकल अभियान के तहत और सुंदरकांड मंडल की सभी बहिनों की ओर से किले के चारभुजा मंदिर में पाठ किया गया साथ ही कूलर भेंट कर बच्चों और बंदरों को भोजन कराया गया।
महिला संगठन द्वारा वैशाख माह की शनि अमावस्या होने पर चित्तौड़गढ़ के पास केली के अरनिया माली और सरलाई गांव के विद्यालयों में जाकर बच्चों को चप्पल और आम देकर अल्पाहार करवाया। इस मौके पर अरनिया माली स्कूल को भी गोद लिया इसमें मंडल की प्रेम मांधना, गीता खटोड़ मंजु तोषनीवाल, कौशल्या आगाल, चंद्र कांता लड्ढा, मीना भंडारी, शोभा मूंदड़ा, कला काबरा, शकुंतला मूंदड़ा, ललिता मालू, लाड़ काबरा, पुष्पा मालू, चंदा नामधर, कृष्णा कोठारी का सहयोग रहा। सभी ने स्कूल भ्रमण कर बच्चों के साथ आनंद लिया। बच्चों ने भी आनद उठाया।
0 टिप्पणियाँ