चित्तौड़गढ़। प्रयास द्वारा संचालित कोविड जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के चित्तौडगढ एवं निम्बाहेडा विकास खण्ड की लगभग 60 ग्राम पंचायतों में कला जत्था द्वारा नुक्कड नाटकों के माध्यम से कोविड से बचाव के लिए आवष्यक सावधानियां एवं कोविड टीकाकरण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ दिनांक 15 अपेै्रल 2022 से किया गया जिसका समापन 30 अप्रैल 2022 को होगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक एवं प्रयास सलाहकार डाॅ. नरेन्द्र गुप्ता ने कोविड संक्रमण पर नियन्त्रण कैसे किया जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगवाना सबसे कारगर उपाय हैं। कोविड का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसलिए सभी को लगवाना चाहिए। इसके अतिरिक्त मास्क लगाना, नियमित हाथ धोना एवं सामाजिक दूर बनाये रखना इत्यादि का पालन करना भी आवष्यक है। उन्होने कहा कि निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्तियों को शीघ्रातिषीघ्र कोरोना का टीका लगवा लेना चाहिए जिसके लिए सरकार द्वारा अति उत्तम व्यवस्था जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक की गयी है। टीका लगवाने से कोविड होने की संभावना बहुत ही कम होगी। यदि किसी कारण से कोविड हो भी गया तो इससे होने वाली मृत्यु में निष्चित रूप से कमी आयेगी। डाॅ. गुप्ता ने आमजन से ममता कल्याणा, श्रीमती प्रति शर्मा, श्रीमती रेखा नागदा, नारायण लाल भील, राजमल रेगर, दषरथ गमेती एवं दषरथ धाकड ने संदर्भ सेवाएं प्रदान की।
0 टिप्पणियाँ