निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर मण्डल को क्षेत्र के जॉन डियर ट्रैक्टर शौरूम श्रीसांवलिया ट्रेक्टर्स के संचालक द्वारा करीब 550 ग्राम वजन का ट्रेक्टर भेंट किया गया।
श्रीसांवलिया ट्रेक्टर्स शौरूम संचालक महेंद्र सिंह जाट ने बताया कि श्री सांवलिया जी मन्दिर मण्डल ट्रस्ट को उनकी ट्रेक्टर निर्माता कम्पनी जॉन डियर के मॉडल के रूप में 550 ग्राम वजन का छोटा ट्रेक्टर भेंट किया। यहां मंदिर मण्डल ट्रस्ट के अध्यक्ष भेरूलाल गृर्जर के द्वारा भेंटकर्ताओं का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर औंकारलाल जाट (शिवजी) शाहबाद, ट्रेक्टर शौरूम के संचालक महेंद्र सिंह जाट के साथ पूर्व उप प्रधान अशोक जाट, मांगरोल के पूर्व सरपंच अशोक जाट, सुरेश चंद्र जाट पाटनिया, मुकेश जाट नयागांव, औंकारलाल जाट शाहबाद, संदीप जाट लक्ष्मीपुरा, मनोहर जाट खोर, ईश्वर जाट अरनिया माली, रामनारायण जाट जालमपुरा एवं भेरूलाल गायरी कृपाराम जी की खेड़ी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ