चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर मोचन चंद्र भारती महाराज जी कर कमलों द्वारा किया गया। जयपुर प्रांत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रांत सह मंत्री रतन वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि योग गुरु बाबा रामदेव रहेंगे एवं अधिवेशन में इस वर्ष प्रोफेसर यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2022 मानसिक रूप से दिव्यांग के पुनर्वासन हेतु सेवा संकल्प संस्थान के सह संस्थापक नंद कुमार पालवे जी को दिया जाएगा।
साथ ही वैष्णव ने बताया कि जयपुर प्रांत में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में चित्तौड़ प्रांत से दो यात्राएं भी अधिवेशन में सम्मिलित होगी एक यात्रा मानगढ़ धाम से प्रारंभ होकर विभिन्न इकाइयों से होती हुई अधिवेशन स्थल तक पहुंचेगी एवं एक यात्रा हल्दीघाटी से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलेज इकाई से होते हुए अधिवेशन स्थल तक पहुंचेगी। 24 से 27 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष वह राष्ट्रीय महामंत्री की विधिवत घोषणा होगी। चित्तौड़गढ़ जिले से अधिवेशन में 3 कार्यकर्ता अपेक्षित है। साथ ही जिले से एक दिवस के लिए शोभायात्रा में 50 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। पोस्टर विमोचन में जिला संयोजक महेंद्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष भरत मेनारिया, छात्र संघ महासचिव देवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव किरण खटीक, नगर मंत्री दीपक अमेरिया, कॉलेज सचिव प्रकाश गाडरी, नगर सह मंत्री गणपत मेघवाल, जयंत शर्मा, रतन जाट, गोवर्धन योगी, निलेश मेनारिया, अभिषेक नीलमणि, मनीष शर्मा, राजेश गाडरी, गिरीश सेन, प्रीत सोमानी, पूजा शर्मा, खुशी पांडे, खुशी सोनी, हिना मेनारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ