मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन



चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल, पर्यवेक्षक महोदय की उपस्थिति में द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया जिसमें मतदान दलों का गठन कर उन्हें विधानसभा आवंटित की गई साथ ही संवेदनशील बूथों पर लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल, पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया गया। 
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 17 नवम्बर, 2023 से 21 नवम्बर, 2023 तक प्रातः 9 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में तथा माईक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 22 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से इन्दिरागांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। 
रेण्डमाईजेशन के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल सहित एनआईसी के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ