शनिमहाराज आली (माय सर्कल न्यूज़ @ गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शनिवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत पर शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लम्बी कतारों में लगकर माला, प्रसाद, तेल, चढ़ाकर, पूजा-अर्चना कर दर्शन के लाभ प्राप्त किए। कहीं श्रद्धालुओं ने अपने नए वाहनों के मुहूर्त भी कराएं।
सचिव कालू सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे एवं मुख्य मंदिर नवग्रह मंदिर तेल कुण्ड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
0 टिप्पणियाँ