अवैध बजरी परिवहन करते हुए रॉयल्टी कर्मियों ने ट्रेक्टर पकड़ा, माइनिंग विभाग को दी सूचना


जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। क्षेत्र से होकर निकल रही बनास नदी में से कुछ बजरी माफिया रॉयल्टी कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर रावत खेड़ा से बजरी भर रहे हैं और बिना रॉयल्टी दिए बाहर बजरी का परिवहन कर रहे हैं। ट्रैक्टरों को घाटे पर चढ़कर छाबड़िया ग्राम से कच्चे रास्तों से अवैध रूप से बजरी के ट्रैक्टरों को निकाल रहे हैं। जहां बजरी ठेका कंपनी शेखावत एसोसिएट के कर्मचारियों द्वारा आज एक ट्रैक्टर को पकड़ा। शेखावत एसोसिएट के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि रावत खेड़ा ग्राम से बजरी माफिया प्रतिदिन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे थे जहां आज टीम ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचना दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ