शनि महाराज आली के दानपात्रों से 27 लाख 80 हजार रुपए से अधिक की निकली राशि


शनि महाराज आली (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिधाम श्री शनि महाराज आली का चतुर्दशी मासिक भंडार से 27 लाख 80 हजार 217 रूपये निकले। कार्यकरिणी केमटी के सचिव कालू सिंह ने बताया अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण जाट, संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष देवीलाल गाडरी मौजूद रहे।  बुधवार सुबह मुख्य मंदिर नवग्रह मंदिर तेल कुण्ड के खोल गए। श्रद्धा पात्रों विधि विधान पूजा अर्चना करके खुले गए। दानपात्र से 27 लाख  80 हजार 217 रूपये भण्डार से भेंट राशि निकली। शेष चिल्लर गिनाना बाकी है। इधर चतुर्दशी बुधवार मिलने से रामदेवरा चारभुजा कांकरोली नाथद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। गोपाल सुथार, रतन सुथार, भगवान गाडरी, भैरू गाडरी, पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह, पवन सांखला, मांगीलाल कीर, नारायण लोदा, कालूराम कीर, देवी सिंह चारण, गोर्धन सिंह, गणेश जाट व कमेटी के कर्मचारी नारायण सिंह, लाल सिंह, किशन सिंह, नरेंद्र विजयवर्गीय, पहलाद वैष्णव, हीरा दास वैष्णव, मुकेश गाडरी आदी मौजूद रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ