चित्तौड़गढ़। भारतीय रिजर्व बैंक सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्री शाखा में जागरूकता बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबन्धक अजय कुमार पंचोली द्वारा ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन, एटीएम संबंधित ट्रान्जेक्शन में जो सावधानियॉ बरतनी चाहिए उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही स्टाफगण ने भी अपने विचार प्रकट किये।
भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्री शाखा के मुख्य प्रबन्धक अकरम मंसुरी द्वारा बताया गया कि ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन में बैंक की एप का ही उपयोग करें और किसी भी अनाधिकृत लिंक पर क्लिक न करें।
जागरूकता बैठक में बैंक के स्टाफगण व ग्राहक मौजुद थे।
0 टिप्पणियाँ