कपासन। सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय कपासन में आज पुन: एनएसयूआई के नेतृत्व में सभी छात्र छात्राओं ने विषय परिवर्तन को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी छात्रों ने बताया कि तुरंत प्रभाव से सभी छात्रों के विषय परिवर्तन नहीं किए गए तो सभी छात्र महाविद्यालय के बाहर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य ने सभी छात्रों के विषय परिवर्तन मांग को लेकर प्रार्थना पत्र लिए और सभी के विषय परिवर्तन कर लिए गए जिस पर सभी छात्र छात्राओं ने प्राचार्य का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ता,आयशा मंसूरी, राहुल बेरवा,हर्षित विजयवर्गीय, मोनिका जाट ,सीटू जाट, राखी आचार्य, कंचन बुनकर ,शिवानी शर्मा ,पूर्णिमा सोनी, हेमलता शर्मा
आदि सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे
साथ ही एनएसयूआई के कार्यों से प्रभावित होकर एबीवीपी की रचना वैष्णव ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की।
0 टिप्पणियाँ