प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। सालमगढ़ भगवती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सालमगढ़ द्वारा चार दिवसीय 66वीं जिला स्तरीय चार दिवसीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें प्रतापगढ़ जिले 32 बालक
व 16 बालिकाओं ने भाग लिया गया जिसमें से 19 वर्ष वाले मे 4 बालक व 4 बालिकाएँ प्रथम /दितीय /तृतीय /चतुर्थ रहे व 17 वर्ष में 4 बालक व 4 बालिकाए प्रथम/दितीय /तृतीय /चतुर्थ रहे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेशचंद्र शर्मा सचालक, मुख्य अतिथि एसएचओ पेशावर खान, विशिष्ट अतिथि बालुराम मीणा पीईओ, अशोक चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य निर्णायक केशवप्रसाद शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण की गयी इसके बाद सभी बालक व बालिकाओं को प्रसस्ती पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उदयसिंह सीसोदिया, जयपाल सिंह सिसोदिया, दीपक राठोड़ व सह निर्णायक कन्हैयालाल निनामा, भगवत सिहं राणावत, युवराज सिंह राणावत, रविन्द्र प्रताप सांरगदेवोत चम्पालाल समस्त स्कूल स्टाफ व सभी विधालयों से आये बालक व बालिका व समस्त अध्यापक व अतिथि मौजूद रहे। आभार सह सचालक भैरूलाल लौहार ने किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक दवे द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ