चित्तौड़गढ़। सीएम के चित्तौड़गढ़ प्रवास को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक चित्तौड़गढ़ विभाग की बैठक बस्सी स्थित व्यापारी मोहल्ला, नई मस्जिद के अंजुमन हाॅल में रखी गई।
बस्सी नगर अध्यक्ष फिदाउल मुस्तफा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 22 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ आगमन पर बस्सी में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बस्सी सदर अहमद हुसैन ने की। विशिष्ठ अतिथि जिला संगठन मंत्री नवाब खान, रफीक खान, वार्ड पंच सदस्य आबिद फुरकान थे। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथ खड़े कर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक में अंजुमन सदर अहमद हुसैन मंसूरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस नगर अध्यक्ष फिदाउल मुस्तफा, वार्ड पंच आबिद कुरैशी, अमजद कुरैशी, फुरकान अंसारी, सकील नीलगर, नफीस शाह, फखरु बरकाती, सारिया बरकाती, राजू मंसूरी, जुल्फीकार अंसारी, अब्दुल मजीद कुरैशी, कालू मंसूरी, हुसैन सोरगर, सलाउद्दीन, मोहम्मद हुसैन बरकाती, सद्दाम कुरैशी, रईस कुरैशी, अकरम लोहार, अशद बरकाती, हुसैन पेंटर, फारुख कुरैशी आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ