निम्बाहेड़ा। नगर के रानीखेड़ा दरवाजा स्थित जय श्री कल्याण प्रतिष्ठान पर चित्तौड़गढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश लड्ढा का निम्बाहेड़ा आने पर नगर व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा किराणा व्यापार संघ द्वारा ढ़ोल धमाको के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री देवेंद्र सालेचा, कोषाध्यक्ष सतीश समदानी, उपाध्यक्ष मनीष पीपाडा, जय पुरुस्वानी, राजेश मूंदड़ा, अनिल पगारिया, गोपाल शारदा, उदयलाल अग्रवाल, राजेश गोयल, मुरली गुरुनानी, मनीष रांका, मानव जेन, अतीत सहलोत, अक्षय मारु, करण सिंह छाजेड, शैलेन्द्र गांग, अवि जैन, नरेंद्र मंत्री, बाबूलाल टांक, चंचल मंत्री, शिव तेली, हरीश चुगवानी, अशोक तेजीवत, राहुल धाकड़, संजय छाजेड, अर्जुन माली एवं व्यापारीगण व आमजन उपस्थित रहे। सभी ने लढा का मुँह मीठा कराकर पुष्प माला उपरना व साफा पहनाकर स्वागत किया। ओमप्रकाश लढा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ