चित्तौड़गढ़। नीलगर समाज द्वारा संचालित मदरसा कादरिया अनवारुल इस्लाम चित्तौड़गढ़ का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मदरसे के सदर मुबारिक गौरी की सदारत व समाज के सदर खुसरो कमाल नीलगर की विशिष्ठ अतिथि में व हाजी नजीर मोहम्मद निजामत में आयोजित हुआ।
मदरसे के बच्चों के द्वारा कुरान आमीन करने पर मौलाना अब्दुल रशीद, मोहम्मद सलीम अशरफी, मौलाना खलील, मौलाना रजाउल मुश्तफ़ा, मुफ़्ती उस्मान, मौलाना रफीक, मोललीमा बिलकिश बानू ने अब्दुल मोमिन, जोया बाबू, इसरत बानू, सानिका, अर्शीन व हारीश बानू को पारितोषिक देकर एवं फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
जोया, मुस्कान, फरहान, अरशद ने नात शरीफ पेश की गई। मदरसे के सभी बच्चों को कमेटी की तरफ से नई पोशाके भी दी गई। इस अवसर पर हाजी गुलाम सादिक़, हाजी जिक्रुद्दीन, मुबारिक कुरेशी, शोराब कुरेशी, इकबाल क़ादरी सहित समाजजन ने मदरसे के विकास हेतु वार्ता की जिससे पढ़ाई पर सुझाव दिया। अंत में हाजी नजीर मोहम्मद ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
0 टिप्पणियाँ