गोपाल वेद पाँचवी बार बने शिवसेना जिला प्रमुख


चित्तौड़गढ़। सामाजिक एवं मानव कल्याण के प्रति सराहनीय सेवाओं को देखते हुए शिवसेना राज्य प्रमुख की ओर से चित्तौड़गढ़ के गोपाल वेद को लगातार पाँचवी बार चित्तौड़गढ़ जिले के प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। राज्यप्रमुख पदम जैन ने वेद की सराहना करते हुए जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा और नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राज्य प्रमुख का आभार जताया।
इसी के साथ प्रदेश सचिव पद पर बन्नेसिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सेन, उदयपुर संभाग प्रमुख पूरणपुरी, महिला जिला प्रमुख के पद पर सोनिया छीपा को नियुक्त किया गया। राज्य प्रमुख श्री जैन ने नवनियुक्त जिला प्रमुख वेद को जिले में संगठन के ढांचे को मजबूत करते हुए शीघ्र जिला, तहसील, नगर कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ