चित्तौड़गढ़। श्री श्री 1008 दिगंबर संत खुशाल भारती महाराज के अवतरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूज्य गुरुदेव के अवतरण दिवस 6 नवंबर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में कुशल भारती महाराज का पुण्य आगमन चित्तौड़गढ़ में दोपहर 12 कपासन चौराहे पर होगा उसके पश्चात काफिले के रूप में डीजे की धुन पर गुरु भक्तों श्रद्धालुओं के सानिध्य में यात्रा दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुंचेगी जहां दर्शन पूजा के बाद गुरुदेव के जन्मदिवस शोभायात्रा कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचेगी। जहां आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात खुशाल भारती महाराज और अन्य संतों के सानिध्य में यात्रा प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी के लिए रवाना होगी। रात्रि में छोटी सादड़ी में भव्य भजन संध्या आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर चित्तौड़गढ़ में महाकाल सेना के दीपक ओझा सहित रितिक ओझा, मुकेश नाहटा और गुरु भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी सुभाष बैरागी ने दी।
0 टिप्पणियाँ