युवा कांग्रेस ने एडिशनल एसपी गीता चौधरी को 11 किलो की फूलों की माला पहनाकर दी विदाई

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। एडीशनल एसपी गीता चौधरी को युवा कांग्रेस के साथियों ने 11 किलो की माला पहना कर विदाई दी। कपासन डिप्टी गीता चौधरी का प्रमोशन होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला परिषद प्रतिनिधि प्रकाश जाट मेवदा के नेतृत्व में युवा साथियों ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार 11 किलो की माला पहना कर और वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा भेंटकर विदाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकर प्रजापत, पूर्व युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय बारेगामा, युवा नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी, ऋत्विक व्यास, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जाट, गोवर्धन जाट, गोपाल लोहार, कपिल जाट, छोगालाल, जगदीश धर्मराज, कांग्रेस कामगार नगर अध्यक्ष सत्यनारायण, प्रभुलाल, नंदराम, प्रदेश आईटी सेल प्रदेश महामंत्री अकरम मंसूरी, मोहम्मद शेर मंसूरी, कालूराम लोहार, पुरन जाट, बद्री लाल लोहार, देवीलाल गाडरी, कमलेश जाट, देवेंद्र, शिवलाल, प्रकाश जाट, संदीप सोमानी, अंकित वैष्णव, रोहित कोदली आदि युवा साथियों ने उर्पणा ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य की और शुभकामनाओं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ