चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ आएंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला नाथद्वारा से दोपहर 2: 45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3 बजे पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ