चित्तौड़गढ़। किसानों को रबी फसल के लिए समय पर बिजली मिले इसको लेकर अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं। राजस्थान ऊर्जा विभाग ने किसानों को रबी की फसल के लिए 6 घंटे बिजली देने का एक आदेश जारी किया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका से अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने रबी फसल हेतु किसानों को साढ़े छह घण्टे बिजली देने को लेकर एक मुलाकात की।
प्रमुख शासन सचिव से मुलाकात कर राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या चल रही हैं। अभी रबी की फसल को फायदा हो उसके लिए साढ़े छह घंटे बिजली देना अतिआवश्यक है जिस पर उन्होंने भास्कर ए सांवत से कॉल पर बात की। इसको लेकर एक मीटिंग आयोजित कर किसानों को 6 घण्टे बिजली देने का निर्णय लेकर आदेश जारी किए जिससे किसानों को छह घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया की देर रात्रि को निर्देश जारी हो गए है। जिससे अजमेर, जयपुर, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. तीनों डिवीजन में छह घंटे बिजली आपूर्ति होने से किसानों को लाभ मिल सके जिससे रबी की फसल का फायदा मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ