सांसद चंद्र प्रकाश जोशी के जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं को फल एवं मिठाई वितरित की

भदेसर शैलेंद्र जैन
चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों के द्वारा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पहुंच वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को फल एवं मिठाई वितरित की तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की l
मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के जन्मदिन के अवसर पर भदेसर मंडल की तरफ से विद्यालय में फल एवं मिठाई वितरण का कार्य किया गया जिसके तहत कस्बे में स्थित आदर्श विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को विद्यालय समय में फल एवं मिठाई वितरित की इस दौरान मंडल अध्यक्ष पवन अचार्य विधायक प्रतिनिधि सुरेश सरूपरिया सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह युवा नेता प्रकाश भट्ट भूपेंद्र खटीक सुरेश वैष्णव अजय पाल गॉड दिनेश गर्ग राजू सोनी जितेंद्र सोनी धर्मेंद्र सोनी दिनेश सोनी राजेंद्र टाक वार्ड पंच श्याम लाल लोहार नवरत्न सेन कन्हैया लाल खटीक गजेंद्र मेनारिया मोहित मेनारिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद महोदय के दीर्घायु होने  एवं उज्जवल भविष्य की कामना की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ