भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव में केंद्रीय मंत्री शेखवात ने सीएम गहलोत को बताया राजनीति का रावण


चित्तौड़गढ़। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने राजस्थान  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बताया हैं। शहर के सुभाष चौक पर भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने भी भाग लिया। 
मुख्य अतिथि शेखावत ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करौली में रामनवमी पर हुए दंगे में मुकदमा दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी और चालान पेश किए जाने तक हर जगह तुष्टीकरण की नीति अपनाई गई। उसी का नतीजा रहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और भीलवाड़ा, जोधपुर, जयपुर तथा उदयपुर में सांप्रदायिक दंगे सामने आए। आज प्रदेश में अपराधियों के गिरोह पनप चुके हैं जो कि सरे आम लोगों से रंगदारी वसूल रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस की एक मेयर को सरेआम अपराधियों द्वारा धमकाया गयाl सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताते हुए शेखावत ने कहा कि पटवारी से लेकर कलेक्टर तक पकड़े जा चुके हैं लेकिन उनके खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी जा रही है जो कि एक तरह से भ्रष्ट लोगों को सरकार की क्लीन चिट हैl उन्होंने गर्मी के इस दौर में राहत शिविरों के नाम पर लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए जबरन शिविर स्थल पर आने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए शिविरों की जरूरत पर सवाल खड़े किए और कहा कि जब हर योजना के आंकड़े सरकार के पास है तो संबंधित लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाई जाने की क्या जरूरत है? लोगों को केवल राहत का झुनझुना थमाया जा रहा है। अपने भाषण के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मोदी सरकार में घर बैठे काम ऑनलाईन हो रहे हैं लेकिन राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने महंगाई राहत केम्प लगाकर जनता को लाईन में खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि उज्वला गैस योजना में 200 रुपए केंद्र सरकार से मिल रहे हैं जो उपभोक्ता के सीधे खाते में आ रहे हैं। गहलोत सरकार 450 रुपए सिलेंडर पर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीज़ल व पेट्रोल पर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा टेक्स हैं।
 उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में एक भी किसान का कर्जा माफ नही हुआ हैं। उन्होंने अपने भाषण के अंत में राजस्थान सरकार को उखाड़ने फेंकने की बात कहते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को राजनीति के रावण को समाप्त करने का आव्हान किया हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा चित्तौड़ दुर्ग के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही आएगी। बिजली सुदृढ़ीकरण के लिए 205 करोड़ रुपए चित्तौड़गढ़ जिले के लिए स्वीकृत किए हैं। गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। महिलाएं सुरक्षित नही हैं। उन्होंने जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों के बारे में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर उनको फांसी के फंदे तक पहुँचाएगी।
उन्होंने पेपर लीक मामले में भी गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के महंगाई राहत केम्प के आयोजन पर कहा कि गरीब को गरीब का अहसास करवाया जा रहा हैं। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि जादूगर जी आपने कौनसा सर्वे करवाया हैं कि सरकार रिपीड हो रही हैं। जनता ने मन बना लिया कि सरकार रिपीड नही हो रही हैं जनता ने सरकार को डिलीट करने का मन बना लिया हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान विकास में पिछड़ गया हैं। गहलोत सरकार ने साढ़े 4 साल में कोई काम नही किया। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने भी राहत शिविरों पर सवाल उठाया और कहा कि जब अंतिम दिन आते हैं तब इस प्रकार के प्रोपेगेंडा किए जाते हैं जबकि सरकार की अंतिम सांसे चल रही है। राहत शिविरों को ढोंग बताते हुए कहा कि अब यह सरकार 5 साल नहीं बल्कि अगले 50 साल के लिए राहत लेने जा रही है। 
सभा स्थल से पैदल मार्च 
भाजपा पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। 
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी,
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल, अर्जुन लाल जीनगर,  जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़, बद्रीलाल सिंहपुर, रणजीत सिंह भाटी, सीपी नाम धारानी, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह रूद, सुरेश झंवर आदि भी मौजूद रहे।

भारी पुलिस बल रहा तैनात 
भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव को लेकर पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद नजर आई। पुलिस ने रास्तों में बेरिकेड्स लगाकर आवागमन को डायवर्ड किया। एडिशनल एसपी बुग लाल, तीन डीवाईएसपी, करीब एक दर्जन पुलिस थानों का जाब्ता सहित एमबीसी के जवान मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ