कपासन, (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। विधानसभा स्तरीय कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह 27 अप्रैल गुरुवार को सांय चार बजे हाईवे मार्ग स्थित दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित होगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जन अभाव अभियोग निवारण समिति के संभागीय सदस्य डॉक्टर ललित बोरीवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों का पदभार ग्रहण एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हाईवे मार्ग स्थित दुर्गा माता मंदिर पर गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। हाईवे मार्ग स्थित दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर डॉ बोरीवाल ने कपासन विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ