महंगाई राहत केम्प : राज्यमंत्री यादव ने 205 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। अनुसूचित जाति वित्त आयोग के चेयरमैन राज्यमंत्री प्राप्त डॉ शंकर यादव ने महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। 205 लोगों को लाभार्थी कार्ड वितरीत कर लाभार्थियों से रूबरू हुए। 
बुधवार को महगाई राहत शिविर के नियुक्त समन्वयक डॉ यादव कपासन क्षैत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने नगर पालिका में आयोजित मंहगाई राहत का निरीक्षण कर विभागीय प्रतिनिधियों से योजनाओं का फीडबैक लिया। वही लाभार्थीयों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान डॉ यादव ने 205 लाभार्थियों को लाभार्थी कार्ड वितरीत भी किये। इस दौरान  प्रधान भैरू लाल चौधरी, उपप्रधान हर्षवर्धन सिह, नगर अध्यक्ष शंकर प्रजापत, डॉ ललीत बोरीवाल पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान, हिमाशु बारेगामा, ब्लाक अध्यक्ष रोशन लाल जाट, लोकेश जाट, पार्षद रोशन सोनी, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, रेखा रेगर, ललीत टांक, शिवशंकर उपाध्याय, अशफाक तुर्किया, सैयद अख्तर अली, अंकित भारती, देवेश बारेगामा, बार एसोशियन अध्यक्ष मोहन लाल गाडरी, भावेश झंवर, खुशबु बारेगामा, राबिया बेगम आदी उपस्थित थे।
 इसके बाद डॉ यादव पंचायत समिति कार्यालय पहुॅचे जहां प्रधान के कार्यालय में कार्यत्ताओं ने मेवाडी परम्परा से डॉ शंकर लाल यादव का साफा बन्धवा कर स्वागत किया। वही यादव ने पंचायत समिति परिसर में आयोजित होने वाले मंहगाई राहत केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात डॉ यादव गाव उचनार पहुॅचे वहां आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अर्चना बुगालिया सहीत समस्त विभागों को विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ