चित्तौड़गढ़। आज गुरुवार 27 अप्रैल को भाजपा द्वारा जनाक्रोश महाघेराव किया जाएगा।
गुरुवार को जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी मुख्य वक्ता होंगे। सुभाष चौक पर प्रातः 10 बजे जनसभा आयोजित होगी जिसके बाद सभी पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। जिले भर से जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।इधर जन आक्रोश महाघेराव को लेकर स्थानीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
0 टिप्पणियाँ