बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली



चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फांउडेशन द्वारा देश में 16 अक्टूबर से ही स्थानीय सगंठनो के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के संयुक्त तत्वाधान में आज जिले के शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रैली का आयोजन किया गया। इसी क्रम में इस दौरान रैली को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकारण चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार ने उपस्थित बच्चों और लोगो से कहा की आज देवउठनी एकादशी के अवसर पर इस रैली का आयोजन बहुत प्रांसगिक है, क्योंकि आज से विवाह कार्यक्रमों की शुरूआत हो रही है और ऐसे में संभावित बाल-विवाह जैसी कुरूती की घटनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता हैं। वैसे तो हम समय-समय पर तमाम तरीकों से बाल-विवाह की रोकथाम के प्रयास हेतु जागरूता कार्यक्रम करते रहते है परन्तु कई अवसर पर जागरूता कार्यक्रम ज्यादा कारगार सबित होते हैं। उनके द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फांउन्डेशन के द्वारा संचालित बालविवाह मुक्त भारत अभियान की भी सराहना की गई और अभियान को हर संभव सहयोग की बात कही। इस दौरान उपस्थित बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा प्रिंयका पालीवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बाल-विवाह के विरोध करने की बात कही और बाल-विवाह की रोकथाम को लेकर 1098,100 नम्बर पर सूचना देने की बात कही। इसके बाद भानु कुमार ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकार रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने बाल विवाह के विरूद्ध में ’’हम बच्चों का है सन्देश- बाल विवाह मुक्त हो देश, ड़रो मत-बच्चों की शादी करो मत, सुनो गौर से देश वासी-अब नहीं होगी बच्चों की शादी, बाल विवाह के खेल - में करने वाले जेल में, सरीखे नारों से स्कूल से कलेक्ट्री चौराहे तक जाने वाली सड़क को गूंजायमान कर दिया। इसके बाद रैली का विद्यालय पर आकर समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह प्रोग्राम ऑफिसर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फांउन्डेशन ने किया। इस दौरान श्री आसरा विकास संस्थान के संस्थापक भोजराज सिंह पदमपुरा, जिला बाल संरक्षण इकाई के नवीन काकड़दा व विद्यालय प्रिंसीपल प्रकाश चन्द्र शर्मा वाईस प्रिन्सीपल जितेन्द्र कुमार दशौरा सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। चाइल्ड़ लाईन से सुमीत्रा शर्मा, करण जिणवाल, गोपाल चावला, बाबू लाल सेन, ललित माली, बाबू लाल मेद्यवाल,गायत्री शर्मा व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फांउन्डेशन चित्तौड़गढ़ से शोभा गर्ग, हिमानी नंदवाना आदी ने रैली में सहयोग किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार ने बताया 13 नवम्बर तक जिले भर में प्रत्येक क्षैत्र में जागरूकता के कार्यक्रम अनवरत जारी हैं। जिसमें सम्पूर्ण जिलें में विद्यालय स्तर पर, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर, आवास गृहो पर तथा प्रत्येक गांव, ढाणी मोहल्ला में ग्रामीणों, महिलाओं व बच्चों के साथ रैली/शपथ/मानव श्रंखला आदी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ