चित्तौड़गढ़। किराणा व्यापार संगठन द्वारा आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में 126 युनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि सीएमएचओ रामकेश गुर्जर का अध्यक्ष ओमप्रकाश लढ्ढा, सचिव राजकुमार जैन, नेमिचन्द अग्रवाल, विनोद गदिया, अनिल मुंदडा, छोटूसिंह शेखावत, गोविन्द काबरा, दुर्गेश न्याति, विजय मालू आदि ने मेवाड़ी पाग पहना कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में चित्तौड़गढ़ के समस्त किराणा व्यापारियो ने भाग लिया एवं रक्तदान मे उपस्थित होकर रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन किया।
किले स्थित प्रभुलाल, रोशन कुमावत के पिता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में परिवार के 12 सदस्यों ने रक्तदान किया। किराणा व्यवसाय के पूर्व निर्णय के अनुसार माह के अन्तिम रविवार को शत-प्रतिशत किराणा व्यवसाय बन्द रखा गया। सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये।
व्यापार संगठन द्वारा रक्तदान के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया। इस कार्यक्रम केा सफल बनाने मे बद्री आगाल, बसन्त अगव्राल, पवन अग्रवाल, मेघराज व्यास, लक्ष्मीलाल लढढा, चांदमल सोमानी, हरिश लढढा, मुकेश मुंदडा, चन्द्रेश नन्दावत, सत्यनारायण डागा, अजय आगाल, अनिल आगाल, घनश्याम सामरिया, संदीप मुरोठिया, अक्षय आगाल, पवन जैन, जगदीश वैष्णव, अरविन्द मुरोठिया, सतीश अजमेरा, सतीश सोमानी, राजेश मोटवानी, आदि ने सहयोग किया। कुछ युवाओ ने पति-पत्नि सहित जोडे से रक्तदान किया।
0 टिप्पणियाँ