चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा नव मतदाता बनाने के लिए जागरूक करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने बताया कि पार्टी प्रत्येक बूथ स्तर पर गली गली मोहल्ले में जाकर मतदाता सूची का मूल्यांकन कर नव मतदाता बनाने के लिए अभियान चलायेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का वितरण के साथ सूचियां प्रत्येक बूथ पर पहुंचेंगी और हर बूथ पर नव मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि नव मतदाता अभियान के लिए रवि विराणी को जिला संयोजक निखिल शर्मा को सह संयोजक एवं रेणु मिश्रा को महिला संयोजक नियुक्त किया।
0 टिप्पणियाँ