चित्तौड़गढ़, (सलमान)। शनिवार को दोपहर बाद बदले मौसम ने बीती रात को जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से तेज बरसात का दौर रहा। आज अलसुबह तेज़ मेघ गर्जना के साथ तेज हवाओं का दौर चला। बरसात के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 30 जनवरी तक बरसात का दौर रहने की संभावना हैं। 
झमाझम बरसात से खेतों में खड़ी चना, जौ, गेहूं, सरसों, तारामीरा की फसल को फायदा पहुँचेगा। इन दिनों खेतों में किसान फसलों की पिलाई कर रहे हैं। उन्हें इस बरसात से काफी फायदा पहुँचेगा। 
एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से आगामी फरवरी-मार्च माह तक कई बार मौसम बदलते रहने की संभावना जताई जा रही हैं।
(इस ख़बर का देखें वीडियो)