भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। बांगुण्ड गांव में चामुंडा माता मंदिर से दानपात्र का ताला तोड़ दिया। मन्दिर से चांदी के छतर व हजारों रूपयें की नकदी पर चोर चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार बांगुण्ड़ गांव में शनिवार रात्रि को जागरण होने के कारण भक्तों की भीड़ होने की वजह से भक्त लोग चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए चामुंडा माता मंदिर पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार दानपात्र में दान करते हैं। आज रविवार के दिन श्याम को चामुंडा माता का भंडार भी खोला जाना था। लेकिन बीती रात को चोरों ने मंदिर में चांदी के छतर चुरा लिए और भंडार का भी ताला तोड़ नकदी चोरी कर ले गए। बताया गया कि 800 ग्राम चांदी छतर व 40-50 हजार रुपए दानपात्र से नकदी चुराकर ले गए। इस घटना की जानकारी बांगुण्ड़ गांव के ग्रामीणों को लगी मौके पर ग्रामीण चामुंडा माता मंदिर पहुंचे और देख कर भादसोडा़ थाना पर फोन पर सूचना दी। मौके पर पुलिस का जाब्ता पहुंचकर बारीकी से मौका मुआयना किया। गांव वालों की तरफ से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि जीतमल जाट, भीमराव बंजारा, मंदिर के पुजारी मांगीलाल जाट सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही मौके पर पुलिस थाना भादसोडा़ से शक्ति सिंह हेड कांस्टेबल के साथ जाप्ता मौके पर पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ