भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया।
पीएम मोदी फिर से मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. यह कार्यक्रम का 94वां एडिशन है। आज छठ का दिन है। पीएम ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व ‘छठ’ मनाया जा रहा है। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। साथ ही ये सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए हमें हर परिस्थिति में एक समान भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहाकि सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है। छठ पूजा की एक और खास बात होती है कि इसमें पूजा के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल होता है उसे समाज के विभिन्न लोग मिलकर तैयार करते हैं। इसमें बांस की बनी टोकरी या सुपली का उपयोग होता है, भाजपा नगर मण्डल द्वारा इस कार्यक्रम को एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया के प्रतिष्ठान चामटी खेडा चौराहा पर सुना गया जिसमें विशिष्ट अतिथि सांसद सीपी जोशी व अतिथि नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर,पूर्व सभापित सुशील शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप काबरा, आईटी जिला संयोजक राजन माली, सरपंच श्यामलाल शर्मा, नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, पार्षद हरीश ईनाणी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, ओबीसी मोर्चा जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लोहार, एससी मोर्चा जिला आईटी संयोजक राजेश मोची, मन की बात नगर संयोजक सतपाल दुआ, महिला मोर्चा की नलिनी मीणा, प्रियंका सक्सेना, बहादुर बैरवा, विशाल रजक, जीवन कोदली, जसवन्त आमेरिया,धर्मेश मेघवाल, मुकेश खटीक, हेमंत चावला, उदयलाल धोबी, शाँति लाल निन्दरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ