हंसराज अजाक जिलाध्यक्ष व बारेसा महामंत्री मनोनीत
1/17/2023 06:28:00 am
0
चित्तौड़गढ़। अजाक एवं डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करवाये जाने को लेकर स्थानीय ऋतुराज वाटिका में शनिवार 15 जनवरी को सम्पन्न हुई बैठक में समस्त ब्लाक अध्यक्ष, कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगण, अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में चुनाव कराये गये। अजाक के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश खोईवाल द्वारा चुनाव अधिकारी को अपना त्यागपत्र देने के साथ ही कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण एवं सभी का धन्यवाद प्रेषित किया गया।
जानकारी देते हुए संगठन के कालूराम खटीक ने बताया कि बैठक में छोटीसादड़ी एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा चुनाव अधिकारी तथा यूआईटी उदयपुर के एडीएम सुरेश कुमार खटीक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। अजाक संरक्षक कन्हैया लाल खटीक, कांजी गोल्डमैन के सानिध्य में लोकतांत्रिक तरीके से सर्वसम्मति से डॉक्टर बी आर अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी, कर्मचारी एसोसिएशन अजाक के जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज सालवी एवं महामंत्री पद पर अनिल कुमार बारेसा को मनोनीत किया गया। पूर्व संयोजक कालूराम खटीक, दिनेश सालवी, राशमी ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय कांत आर्य, निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चंद्र बलाई, बेगूं ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बारेसा, डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल बुनकर, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार धोबी गंगरार ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार सालवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल सालवी सुरजना, गणेश लाल खटीक, रतनलाल सालवी, मेवालाल खटीक, ब्लॉक महामंत्री रमेश चंद्र रेगर, छोगालाल मेघवाल, शंकरलाल भांबी, प्रेमचंद रेगर, राजेंद्र कुमार सालवी, ओमप्रकाश खोईवाल, दिनेश चंद्र पहाड़िया, पप्पू लाल पहाड़िया, कन्हैयालाल भांबी, एडवोकेट कैलाश चंद्र खींची, बीएल गारू, शिव कोदली, सुभाष गारू, श्याम लाल बैरवा, मेवा लाल खटीक, कौशल कुमार बिलवाल उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ