भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के रायला थाना क्षेत्र में नाकोडा होटल पर खाना खाने के बाद होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को दो पहिया व चारपहिया वाहनों में एक दर्जन से अधिक नाकोड़ा होटल पर खाना खाने आए और होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए लाठियों, पत्थरों से धावा बोल कर एक लाख 10 हजार रुपए की लूट कर दी। इस घटना क्रम में होटल कर्मचारियों के गंभीर चोटें पहुंची। जानकारी में सामने आया की मारपीट करने वाले पूरण गुर्जर गैंग के गुर्गे हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर रायला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। हमलावरों ने जाते जाते कंप्यूटर से डीवी भी निकाल कर ले गए।
इस संबंध में होटल मैनेजर राकेश दायमा ने रायला थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि हमारे को आए दिन आरोपी परेशान करते थे। रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी 2023 को नाकोडा होटल के मैनेजर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने अपराधियों के छिपने के स्थानों पर लगातार दबिश दी। इस मामले में पुलिस ने सरेरी निवासी 27 वर्षीय पोलू पुत्र कल्याण गुर्जर, सनोदिया निवासी 28 वर्षीय कालू पुत्र जीवन तेली, सरेरी निवासी 32 वर्षीय सांवर पुत्र भैरुलाल लोहार, सनोदिया निवासी 24 वर्षीय त्रिलोक पुत्र राधेश्याम बैरवा, संतोषपुरा निवासी 29 वर्षीय भागचन्द पुत्र गोपाल तेली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डीवी बरामद की है तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। शेष मुल्जिमान की सरगर्मी से तलाश जारी है।
0 टिप्पणियाँ