सुमेरपुर, पाली। आज सुबह सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर-ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हो गया। इसके बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में एक घायल भी हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेतरा गांव के पास हुआ। सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई ने बताया कि हाईवे पर ट्रेलर ड्राइवर ने बैलेंस बिगड़ने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पर बैठे सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया। इस दर्दनाक हादसे में पिपला पंचायत के बेकिरया गांव और आस-पास के गांव के राणाराम, हीराराम, भरत और ट्रैक्टर ड्राइवर सवाराम दवासी की मौत हो गई। एक अन्य भीमाराम घायल हो गया। घायल का सुमेरपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, चारों के शव भी वहीं पहुंचाए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ