चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चित्तौड़गढ़ शाखा के झांसी ग्रुप द्वारा सामाजिक समरसता, स्नेह मिलन एवं रेट्रो थीम पर आधारित मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्ष उषा रांधड़, सचिव ममता आगाल, कोषाध्यक्ष मधु सोमानी, उपाध्यक्ष लीला आगाल, स्नेहलता भंडारी, शशि सनाढ्य, आशा पोखरना, निवर्तमान अध्यक्ष मंजु तोषनीवाल, मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिया बोहरा, सह सचिव शशिकला गुप्ता, वित्त प्रबंधन प्रमुख सुमन गुप्ता, सदस्य विस्तार प्रमुख अर्चना मोदानी आदि पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात झांसी ग्रुप द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं ग्रुप लीडर्स का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि झांसी ग्रुप लीडर जया तोषनीवाल के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सभी ग्रुप सदस्यों ने मिलकर एक निर्धन परिवार की माली हालत को देखते हुए कन्या के विवाह की सहायतार्थ वैवाहिक सामग्री के साथ साथ आर्थिक सहयोग प्रदान करके सराहनीय कार्य किया है।
ग्रुप लीडर जया तोषनीवाल एवं पद्मा पगारिया द्वारा बहुत शानदार तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष आशा पोखरना, रेखा समदानी, सीमा काबरा रेखा मेहता, नगीना मेहता, मंजू पीतलिया, सोनू पलोड़, सुरेखा मेहता, अंगूर बाला भडकतिया, रेखा मालू, रेखा पटवा, प्रियंका आगाल, पिंकी मूंदड़ा, ममता तोतला, अंगूरबाला तोषनीवाल, रेखा विजयवर्गीय, रिया नाहर, बुलबुल नाहर, बबीता विजयवर्गीय, श्रद्धा नाहर, आशा भडकतिया, जया भडकतिया, अंजू चीपड़ ने पुराने गीतों नगमों पर आधारित रेट्रो थीम को शामिल करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गेम्स, हाऊजी, कुर्सी प्रतियोगिता आदि अनेक प्रतियोगिता करा कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। समाप्ति पर झांसी ग्रुप द्वारा सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं सम्मेलन सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ